{"_id":"5d0939e98ebc3e2cc2023ebf","slug":"156088572410-kurukshetra-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के बीच कांग्रेस की विचारधारा मजबूत करेगी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के बीच कांग्रेस की विचारधारा मजबूत करेगी एनएसयूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) अब विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव से पहले छात्रों के बीच संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिससे कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बन सके।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मंगलवार को पिपली में हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने कहाकि एनएसयूआई हरियाणा में संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश में छात्रों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने व संगठन को मजबूत करने के लिए संविधान के पहरेदार, हर कालेज से हो तैयार कार्यक्रम लांच किया गया। जिसमे विश्वविद्यालय, महाविद्यालय व यहां तक विद्यालय स्तरों पर एनएसयूआई के संगठन बनाने की योजना बनाई गई। इसके साथ साथ इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए व अनेक प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर पौधरोपण का कार्य करने के लिए कहा गया। कार्यकारिणी बैठक में आगामी छात्र संघ चुनावो में एनएसयूआई की जीत निश्चित करने के लिए,हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए विशेष रणनीति बनाई गई और संगठन में कार्य करने वाले छात्रो को संगठन में अच्छे स्तर पर कार्य करने का मौका देने बारे योजना बनाई।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा व प्रभारी सन्नी मेहता ने अध्यक्षता करते हुए संगठन को प्रदेश में मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई।
बैठक के उपरांत एनएसयूआई में राष्ट्रीय संयोजक दीपांशु बंसल, राष्ट्रीय महासचिव वर्धन यादव, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी, शौर्य वीर कादियान, गौरव तुसिड विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव दिए।