{"_id":"5c816a9cbdec22147163a049","slug":"151551985308-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बने संजय भसीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बने संजय भसीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बने संजय भसीन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर संजय भसीन को नियुक्त किया गया है। संजय भसीन अपने बाल्यकाल से ही रंगमंच के साथ जुड़े हैं और निष्ठा सांस्कृतिक मंच गुरुग्राम के द्वारा पिछले 18 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर का नाटक एवं नृत्य उत्सव का आयोजन करा रहे हैं। कला क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के चलते हरियाणा सरकार ने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर अंबाला मंडल के क्षेत्रीय निदेशक के पद पर नियुक्त किया था। अपने पद पर रहते हुए संजय भसीन ने प्रदेश की संस्कृति को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही हरियाणा के विभिन्न शहरों, गांवों तथा कस्बों तक प्रादेशिक कला का बिगुल बजाया। संजय भसीन के कार्यों को ध्यान में रख उन्हें पदोन्नत करते हुए हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात कर दिया है। पदोन्नति पर संजय भसीन ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनके कार्यों पर जताए गए भरोसे के कारण ही यह पद प्राप्त हुआ है। हरियाणा को एक सांस्कृतिक प्रदेश बनाने में हरियाणा कला परिषद पुरजोर मेहनत से कार्य करेगी। इस अवसर पर मैक कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, ललित कला समन्वयक सीमा कांबोज, विकास शर्मा, मनीष डोगरा एवं पीतराम सहित अन्य कर्मचारियों ने संजय भसीन को बधाई दी।