फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्वास्थ्य विभाग ने शहर के छह प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर की छापेमार, मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग ने शहर के छह प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर की छापेमार, मचा हड़कंप

Wed, 24 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शहर के छह प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर की छापेमार, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन के चलते शहर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इसकी भनक लगते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला जड़कर इधर-उधर गायब हो गए।
छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छह दुकानों से खोया सहित कुल 16 मिठाइयों के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए। थानेसर एसडीएम अनिल यादव के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने यह कार्रवाई की। टीम में हेल्थ नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, रतीराम, हुकम सिंह, संजीव कुमार व संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी जारी रहेगी : डॉ. एनपी सिंह
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 16 सैंपल भरे हैं, जो करनाल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट 15 से 20 दिन में आ जाएगी। छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। जिन दुकानों की मिठाइयों के सैंपल फेल पाए गए, तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा तथा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एनपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed