फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा को जन भावना की नहीं कोई कद्र: तंवर

भाजपा को जन भावना की नहीं कोई कद्र: तंवर

Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को जन भावना की नहीं कोई कद्र: तंवर
फोटो नंबर-36
विज्ञापन

भाजपा को जन भावना की नहीं है कोई कद्र : तंवर
- बोले- भीड़ न होने के कारण सीएम ने बारिश का बहाना बनाकर रद्द की नलवा रैली
- नोटबंदी और राफेल घोटाले में भाजपा के लोगों के आए अच्छे दिन
- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने पिहोवा में सत्ता परिवर्तन रैली को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। भाजपा को जन भावना की कोई कद्र नहीं है। बीते रोज ही नलवा में सीएम की रैली में भीड़ नहीं होने के कारण सीएम मनोहर लाल ने बारिश का बहाना बनाकर रैली ही रद्द कर दी। लेकिन कांग्रेस के सिपाही मैदान छोड़कर भागने वाले नहीं है। दो दिनों से चल रही बारिश के बाद भी कांग्रेस के सिपाही सत्ता परिवर्तन रैली में पहुंचे हैं। यह बात कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष अशोक तंवर ने रविवार को पिहोवा की अनाज मंडी में सत्ता परिवर्तन रैली के दौरान कही।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट कर व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। तंवर ने कहा कि कहने को तो मोदी गंगा मां के लाल हैं, लेकिन असल में राफेल के दलाल हैं। नोटबंदी में 7-8 लाख करोड़ व राफेल विमान सौदे में 130 करोड़ का घोटाला कर भाजपा के अच्छे दिन तो आ गए लेकिन जनता को आज भी अपने अच्छे दिनों का इंतजार है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से 156 वादे किए थे। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने सहित कई घोषणाएं मात्र जुमले ही साबित हुए हैं। कांग्रेस के शासन काल में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कपड़े उतार कर प्रदर्शन करते थे। अब जब उनकी सरकार में हर रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो ये भाजपा के लोग गायब हैं। उन्होंने कहा कि पिहोवा अनाज मंडी में आकर उन्हें पता चला है कि यहां किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। फसल की बोली न होने के कारण अपनी फसल को घाटे में बेचने को मजबूर है। जबकि सरकार किसानों के लिए योजना बनाकर किसानों को खुशहाल करने का दावा कर रही है। हर दिन भाजपा के नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। आने वाली 30 सितंबर को पानीपत की पोल खोल, हल्ला बोल रैली भाजपा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का काम करेगी। इस मौके पर ईश्वर सिंह, गुरिंद्रजीत नत्त, जगत सिंह, मोहित शर्मा, शमशेर कश्यप, सीमा देवी, विशाल सिंगला, महिंद्र सिंह, ओमप्रकाश, दीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनेलो पर चुटकी- चाचा-भतीजे में छिड़ी जंग
इनेलो पर शायराना अंदाज में चुटकी लेते हुए तंवर ने कहा- बुरे काम का बुरा नतीजा, क्यूं भई चाचा, हां भतीजा। बोले, कांग्रेस में तो कोई गुटबाजी नहीं है लेकिन चाचा-भतीजे में कौन सी बाजी चल रही है जो एक-दूसरे की तस्वीर भी देखनी अपने कार्यक्रम में पसंद नहीं करते हैं। इनेलो ने कहीं भी विपक्ष का काम पूरा नहीं किया है। सिर्फ एसवाईएल नहर को लेकर ड्रामा कर रही है। भाजपा और इनेलो दोनों मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में पल्लेदार व श्रमिकों की तादाद रही ज्यादा
बारिश के कारण अशोक तंवर करीब दो घंटे की देरी से रैली में पहुंचे। बरसात के कारण रैली को अनाज मंडी में खुले स्थान की बजाय शेड के नीचे आयोजित करना पड़ा। लेकिन शेड में बिखरा धान व रखी धान की बोरियों के कारण अव्यवस्था का माहौल रहा। बारिश की वजह से श्रमिकों का काम बंद था और रैली में कार्यकताओं की अपेक्षा श्रमिकों व पल्लेदारों की तादाद ज्यादा थी।

खुलकर सामने आई गुटबाजी
तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है हम सब कांग्रेस के कर्मठ सिपाही हैं। लेकिन रैली में हुड्डा व सुरजेवाला गुट से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने रैली से दूरी बनाए रखी।


रैली के दौरान नत्त ने रखी टिकट की दावेदारी
रैली के दौरान गुरिंद्र जीत नत्त ने पिहोवा विधानसभा से खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अशोक तंवर ने साफ कहा कि पहले चुनावी लड्डू खा चुके हैं। इसलिए आप पार्टी के लिए मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed