फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सौ मीटर दौड़ में वंशिका, रिले दौड़ में जल सदन जीता

सौ मीटर दौड़ में वंशिका, रिले दौड़ में जल सदन जीता

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में वंशिका, रिले दौड़ में जल सदन जीता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
दून स्कूल में दो दिवसीय अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन केके गर्ग ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के पृथ्वी, वायु, जल और आकाश सदन के बच्चों ने भाग लिया। रिले दौड़ में जल सदन ने प्रथम, पृथ्वी सदन ने द्वितीय और आकाश सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह और सात की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय और माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शॉट पुट में अंकिता ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भाविका ने प्रथम, उर्वशी ने द्वितीय और शैलजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में विधी ने प्रथम, प्रभजोत ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में युवराज और यश ने प्रथम, विशांत और दक्ष ने द्वितीय, कर्ण और वेदांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीडल रेस में निधि ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और जसकीरत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग, किक-बॉक्सिंग और उरो किक बॉक्सिंग के मुकाबले भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें स्कूल के चेयरमैन केके गर्ग, वाइस चेयरपर्सन सुधा गर्ग, प्रिंसिपल सुनीता खन्ना और प्रबंधक ईशान सिंगला ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed