फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुख्यमंत्री की नही राजनैतिक,सामाजिक और आर्थिक संतुलन की लड़ रहा हूं लड़ाई : सैनी

मुख्यमंत्री की नही राजनैतिक,सामाजिक और आर्थिक संतुलन की लड़ रहा हूं लड़ाई : सैनी

Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की नही राजनैतिक,सामाजिक और आर्थिक संतुलन की लड़ रहा हूं लड़ाई :  सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि मेरी लड़ाई सीएम की कुर्सी की लड़ाई नही है। मैं समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक संतुलन की लड़ाई लड़ रहा हूं। वे रविवार को सैनी समाज भवन में लोकतंत्र सुरक्षा मंच आईटी सेल की ओर से आयोजित वर्कशॉप में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का युग सूचना तकनीकी और विज्ञान का युग है और आईटी से जुडे़ युवा वर्ग में जमाने को बदलने की ताकत है। सैनी ने डिजिटल सिस्टम को निजी और सार्वजनिक जीवन की अहम जरूरत बताते हुए कहा कि बैंक ड्राफ्ट और अन्य कार्यों में समय की बचत है वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यों को सरलता से कर सकते है। सैनी ने साइबर क्राइम का भी जिक्र करते हुए युवाओं को एहतियात बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेजों से तो आजादी मिल गई परंतु अभी भी हम चंद लोगों द्वारा बनाई व्यवस्था में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मुट्ठी में राजनीति थी या जिनके आका मजबूत थे उनके परिवार के परिवार एडजस्ट हो गए और जिनके पास काबिलियत तो थी पर राजनैतिक पहुंच नहीं थी, उनकी कई कई पुश्तें आज भी धक्के खा रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे चुनाव कहां से लड़ेंगे ये जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के लिये चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। सैनी ने कहा कि वे मैंबर पंचायत से लेकर मेंबर पार्लियामेंट तक के सारे बडे़ छोटे चुनाव लड़ चुके है और जीत चुके है। बहुत से लोग बिना चुनाव लडे़ भी सीएम बने है।
विज्ञापन

-------------------------
पूर्व सीएम हुड्डा को लिया आड़े हाथ
सांसद सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेशभर में की जा रही किसान पंचायत पर निशाना साधा और कहा कि साठ साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने गरीब, मजदूर की सुध नहीं ली। अब कौन सी जादू की छड़ी लेकर आए हैं। कांग्रेस को किसान पंचायत करते हुए शर्म आनी चाहिए। सैनी ने कहा कि दस साल सरकार चलाई हुड्डा को तब एसवाईएल याद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आईटी सैल कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
लोकतंत्र सुरक्षा मंच आईटी सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय ज्ञान ने युवाओं संबोधित किया और सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक और राजनैतिक जंग लड़ने का ऐलान भी किया। संजय ने सांसद राजकुमार सैनी की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं को ट्रेनिंग दी और आईटी के अनुभव सांझा किये। इस अवसर पर एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को आईटी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed