फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ के सरोवर में बहेगी अब निरंतर स्वच्छ जल धारा

गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ के सरोवर में बहेगी अब निरंतर स्वच्छ जल धारा

Mon, 15 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ के सरोवर में  बहेगी अब निरंतर स्वच्छ जल धारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ में अब निरंतर स्वच्छ जल धारा का प्रवाह होगा। इस जल में लाखों यात्री पवित्र स्नान कर सकेंगे। इस परियोजना से गांव ज्योतिसर तीर्थ की भव्यता में चार चांद लगेंगे और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इस परियोजना पर राज्य सरकार की तरफ से 54 लाख 44 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। रविवार को विधायक सुभाष सुधा ने गांव ज्योतिसर में निरंतर स्वच्छ प्रवाह परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सालों से लाखों लोगों की मांग थी कि गीता स्थली गांव ज्योतिसर के तीर्थ के सरोवर का पानी गंदा रहता है, जिसके कारण लोग स्नान करने से वंचित रह जाते है। इतना ही नहीं इस सरोवर के पानी को देखकर तीर्थ की महता पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष निरंतर जल प्रवाह की योजना को रखा गया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। विधायक ने कहा कि इस परियोजना पर 54.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस लागत से नहर से तीर्थ तक निरंतर स्वच्छ पानी लाने के लिए 3200 फुट लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी और गंदे पानी की निकासी के लिए 610 फुट लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। इस परियोजना को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 सालों से इस तीर्थ की अनदेखी की जा रही थी ,लेकिन भाजपा सरकार ने इस तीर्थ को विकसित करने के लिए श्री कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया और इस तीर्थ पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लाक समिति के अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा, सरपंच राजेश गुर्जर. भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा. समाजसेवी प्रदीप झांब, ओमप्रकाश पिंडारसी, नारायण दत्त शर्मा, सतपाल सैनी, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, सुखदेव सिंह, नौरंग, दीदार सिंह, मान सिंह, पार्षद प्रदीप सैनी, पवन शर्मा, सरपंच सुरेंद्र, सोनू, टेकचंद, अग्रेज कश्यप, सोमनाथ नबंरदार, मोहन लाल, मुख्त्यार सिंह, राममेहर शास्त्री, बानीराम, राजेश सैनी, बबली राम, रामलाल शर्मा, राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


कैलाश नगर में पेयजल बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान कैलाश नगर के लोगों को 32 लाख रुपए की राशि की राज्य सरकार की तरफ सौगात दी गई है। इस राशि से कैलाश नगर में पीने के पानी की पाईप लाईन बिछाई जाएगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार की तरफ से इस कैलाश नगर में करोड़ों रुपए की लागत से सीवरेज पाईप लाईन डालने का काम पूरा किया जा चुका है। विधायक सुभाष सुधा शनिवार को देर सायं कैलाश नगर में भाजपा जनसंपर्क पदयात्रा का शुभारंभ करने के उपरांत सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, पार्षद गुरदयाल काजल, पार्षद प्रदीप सैनी ने विधिवत रूप से पीने के पानी की योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान जनसपंर्क पदयात्रा में कैलाश नगर के साथ साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया और लोगों से सीधी मुलाकात भी की है। विधायक पदयात्रा के बाद खुला दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed