{"_id":"5bc23d1dbdec2269871ed75e","slug":"131539456285-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रौणाचार्य कुरुक्षेत्र की टीम ने जीती खेल महाकुंभ की बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रौणाचार्य कुरुक्षेत्र की टीम ने जीती खेल महाकुंभ की बास्केटबाल प्रतियोगिता
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच बनकर सामने आया है, जिस मंच पर जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। इस मंच को जीतने के बाद खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में सैकड़ों खिलाड़ियों ने शिरकत करके राज्य सरकार की सोच को उड़ान देने का काम किया है। यह विचार जिला उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने व्यक्त किए। वे शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खेल महाकुंभ प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को एक मंच मुहैया करवाने और ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेल महाकुंभ प्रतियोगिता को शुरू किया है। इस खेल मंच से सैकड़ों खेल प्रतिभाएं सामने आई है। इस से लगता है कि राज्य सरकार के प्रयास सार्थक हो रहे है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह राणा ने बताया कि इस जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के बास्केटबॉल पुरुष व महिला ओपन वर्ग में द्रोणाचार्य कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम रही, फुटबॉल पुरुष ओपन वर्ग में कुरुक्षेत्र प्रथम, महिला वर्ग में आर्य कॉलेज शाहबाद प्रथम, हैंडबाल पुरुष ओपन वर्ग में कुरुक्षेत्र प्रथम, महिला वर्ग में भिवानी खेड़ा की टीम प्रथम रही। इसी तरह हॉकी के पुरुष ओपन वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम प्रथम, कबड्डी के पुरुष वर्ग में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम व महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य की टीम प्रथम स्थान पर रही है। डीएसओ ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जोरदार उत्साह देखा गया और सभी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी प्रशिक्षकों व स्टाफ का अहम योगदान रहा। इस मौके पर शमशेर सिंह, मनोज कुमार, जयभगवान सिंह, सूबे सिंह, राकेश रावत, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कौर, पकंज पराशर, सोहन लाल, पूनम शर्मा सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद थे।