{"_id":"5a4144414f1c1baa268b5d5c","slug":"131514226753-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाल मुरादनगर वासियों का लिया मनमोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाल मुरादनगर वासियों का लिया मनमोह
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के कलाकारों ने निकाली श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
गांव मुरादनगर में पिछले चार दिनों से भगवान श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। रासलीला का मंचन वृंदावन से आए रासलीला कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रासलीला के दौरान विभिन्न प्रसंगों को लेकर वृंदावन के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाल जा रही हैं। रविवार को चौथे दिन की रासलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी आदि लीलाओं का सुंदर ढंग से वर्णन किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां निकालीं। इस अवसर पर कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन भी सुनाए। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सीता राम बृजवासी और तपस्वी दास ने चौथे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के सुंदर-सुंदर भजन भी सुनाए।