फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आधे शहर में 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल

आधे शहर में 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल

Fri, 30 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आधे शहर में 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
दो दिनों से चल रही तेज बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। शहर के 33 केवी पॉवर हाउस ब्रेकडाउन हो गया और करीब आधे शहर में करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में रात 12 बजे से ही ब्लैक आउट छाया रहा। बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई।
जानकारी अनुसार तेज बारिश के चलते ही सुबह करीब 7 बजे अचानक ही 33 केवी पावर हाउस ब्रेकडाउन हो गया, जिसके चलते रैक स्थित पॉवर हाउस, कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य पावर हाउस से भी बिजली गायब हो गई। ऐसे में शहर के सेक्टर 17, रेलवे रोड, चक्रवर्ती मोहल्ला, महादेव मोहल्ला, रविदास नगर, मुख्य बाजार, छोटा बाजार, शांति नगर, आजाद नगर, राम नगर, नरकातारी, दिदार नगर, पार्वती विहार, प्रेमनगर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली गायब रही। कई क्षेत्रों में रात 12 बजे से ही बिजली गुल रही। बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर जहां जनरेटर बाजारों व मुख्य सड़कों के किनारे गूंजते रहे वहीं लंबे समय तक बिजली न आने के कारण जनरेटर भी बंद हो गए। इससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई और सायं को करीब साढ़े पांच बजे लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ही राहत मिल पाई। इसके बावजूद भी कई घंटे तक बिजली कट जारी रहे।
विज्ञापन

------------------------------------
नवजात शिशु के चलते हुई अधिक परेशानी
शांति नगर निवासी रमेश का कहना था कि बुधवार रात करीब 12 बजे से उनके क्षेत्र में बिजली का कोई पता नहीं है। इसकी वजह से उन्हें बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि उनके घर में अभी नवजात शिशु का जन्म हुआ है और इस बिजली की वजह से उसे भी बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लेना पड़ा हाथ के पंखों का सहारा
चक्रवती मोहल्ला निवासी श्वेता का कहना है कि उन्हें बिजली गुल रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। घर का कामकाज भी बेहद प्रभावित रहा। बिजली न रहने से वे सब रात से सो नही पाए है और हाथ के पंखों का ही सहारा लेना पड़ा।
----------------
दुकानदारी पर भी रहा असर
सेक्टर 17 के दुकानदार दुकानदार क्षितिज का कहना है कि यहां सुबह से सांय तक बिजली न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली न होने से उनकी दुकानदारी पर भी असर रहा।
--------------------------
केयू में गिरा पेड़, टूटे बिजली के चार पोल
कुरुक्षेत्र। केयू में यूनिवर्सिटी मार्केट के सामने रोड पर भारी बारिश से पेड़ गिर गया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं पेड़ बिजली की तारों पर गिरने से चार पोल भी टूट गए। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही। इसका अधिक असर कर्मचारी आवासों पर रहा, जहां रात करीब 2 बजे से ही बिजली गुल हो गई। दिनभर कर्मचारी बिजली तारों को ठीक करने में जुटे रहे और देर सायं तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

---------------------------------
ब्रेकडाउन होने से बाधित रही बिजली : रणबीर
काली कमली आश्रम स्थित बिजली निगम के एसडीओ रणबीर सिंह ने बताया कि अचानक ही 33केवी पॉवर हाउस ब्रेक डाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह करीब 7 बजे आई इस समस्या को उसी समय ही हल करने के प्रयास किए गए, लेकिन सांय करीब साढ़े पांच बजे ही बिजली दुरुस्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed