फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 new courses in Sri Krishna Ayush University

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर में नौ और योग में चार नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू, ईसी की बैठक में लगी मोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
13 new courses in Sri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेद के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (आयुर्वेद) के नौ और योग विभाग में चार नए सर्टिफिकेट कोर्स जल्द ही शुरू किए जाएंगे। साथ ही एमडी के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड बढ़ाने और एचआरए देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयुष विश्वविद्यालय ने यह फैसला बुधवार को कुलपति प्रो. बलदेव धीमान की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में किया। कार्यकारिणी परिषद की दो घंटे तक चली बैठक में इन बिंदुओं सहित कुल 31 एजेंडों पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ने इन मुद्दों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव नरेश कुमार ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि एमडी के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड बढ़ाने और एचआरए देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विद्यार्थियों की कठिनाई दूर करने के लिए निर्णय लिया गया कि विद्यार्थी 24 घंटे के भीतर भी विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद री-इवेल्यूएशन फॉर्म भरने के लिए अंक तालिका के साथ 15 दिन का समय दिया जाता था। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी को उसकी अंक तालिका नहीं मिलती है तो परीक्षा परिणाम की कॉपी लगाकर री-ईवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। बताया कि विश्वविद्यालय की शैक्षिक शाखा में 38 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 26 खाली हैं। उन्हें भरने के लिए अन्य राजकीय कार्यालयों से प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आवश्यकतानुसार स्वीकृत पदों के आने तक सुधार कार्य के लिए कुलपति को कॉन्ट्रैक्ट से नियुक्ति करने का अधिकार ईसी की बैठक में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed