फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12.24 lakh cheated in the name of sending to portugal

Kurukshetra News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12.24 लाख ठगे

Tue, 11 Jul 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
12.24 lakh cheated in the name of sending to portugal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रिश्तेदार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस दो बेटियों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पुर्तगाल भेजने की बजाय डॉन्की के रास्ते सर्बिया भेज दिया।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी अमीन ने कहा कि आरोपी हीरा लाल निवासी पबनावा जिला कैथल उसके बड़े भाई का रिश्तेदार है। आरोपियों ने उसे पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर आरोपियों को नकद और अकाउंट में कुल 12 लाख 24 हजार रुपये डाले थे। 11 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उसे दिल्ली से दुबई भेज दिया, जहां दो-तीन दिन रहने के बाद उसे फ्लाइट से जॉर्डन पहुंचा दिया। तब आरोपियों ने उसे हिदायत कि जल्द ही उसकी अगली फ्लाइट सर्बिया के लिए होगी। कुछ के दिन बाद आरोपियों ने उसे सर्बिया पहुंचा दिया। यहां उसके साथ अन्य 10-15 युवक भी थे।
विज्ञापन

एजेंटों ने उनको करीब दो महीने तक जंगलों के रास्ते इधर-उधर भटकाया, लेकिन पुर्तगाल पहुंचाने में नाकामयाब रहे। यहां उन्होंने पेड़ों के पत्ते खाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं एजेंट भी उनको टॉर्चर करते थे। हालांकि आरोपियों ने उसे सीधा पुर्तगाल पहुंचाने का वादा किया था। किसी तरह वह बचकर घर लौटकर आया। उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरे शिकायतकर्ता विक्रम निवासी सिरसला ने बताया कि उसे अमेरिका भेजने के नाम पर एक परिवार ने उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed