{"_id":"5a8dc6fe4f1c1baa1b8b8a2c","slug":"121519240958-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त की 25 केंद्रीय कंपनियां : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त की 25 केंद्रीय कंपनियां : डीजीपी
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त की 25 केंद्रीय कंपनियां : डीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस आंदोलन को लेकर प्रदेश में शांति और कानून बनाए रखने के लिए केंद्र से 25 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही ट्रेनिंग पुलिस फोर्स और जिलों की पुलिस भी तैनात रहेगी। डीजीपी बुधवार देर शाम को पुलिस लाइन में कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला जिलों के पुलिस अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डीजीपी बीएस संधू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 23 फरवरी को संभावित किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रदेश में अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योजना तैयार कर ली है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए केंद्र से 25 कंपनियां मंगवा ली हैं। करनाल, रोहतक, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में केंद्रीय कंपनियों के साथ ट्रेनिंग पुलिस फोर्स और जिलों की पुलिस नियुक्ति की जाएगी। पुलिस के पास इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि कम से कम किसानों को दिल्ली पहुंचने दिया जाए। सभी किसानों को हरियाणा की सीमा में ही रोक लिया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में डीजीपी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर धारा-144 भी लगाई जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी जगह पर रास्ता बंद हो जाता है, तो ट्रैफिक को दूसरे मार्ग से निकालने के प्रबंध कर लिए हैं। डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए।
डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में शरारती तत्वों पर नजर रखें और होटल, धर्मशालाओं, हॉस्टल आदि जगहों पर छापेमारी कराएं। शराब के ठेकों पर नजर रखें। सभी जिलों में क्रेन, एंबुलेंस और अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव, एसपी कुरुक्षेत्र अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक कैथल आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक करनाल जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अंबाला अभिषेक, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर राजेश कालिया, पुलिस अधीक्षक पानीपत राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।