फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आज से दो दिन सभी विभागों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, ठप हो सकती है जनसुविधाएं ं

आज से दो दिन सभी विभागों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, ठप हो सकती है जनसुविधाएं ं

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आज से दो दिन सभी विभागों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, ठप हो सकती है जनसुविधाएं  ं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किलोमीटर स्कीम के तहत 720 निजी बसों को परमिट दिए जाने के फैसले के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में मंगलवार व बुधवार को सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे जहां जनसुविधाएं ठप हो जाने की संभावना है वहीं लोगों को भारी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।
सबसे अधिक असर बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित विभागों में पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने इन विभागों के अधिकारियों को जरूरी सेवाएं बहाल रखने के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। अन्य विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल से रोडवेज कर्मियों के हौसले भी बुंलद दिखाई दे रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि प्रदेश भर में तीन लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे तो जिला स्तर पर भी हजारों कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचेंगे। इसी बीच सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चार दिन और हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को ताज पार्क में धरना जारी रखा। धरने को संबोधित करते हुए रणजीत सिंह करोड़ा, सुलतान सिंह, माया राम उनियाल सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजी बसों के परमिट रद्द किए जाने, गिरफ्तार नेताओं को रिहा किए जाने, दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाने व कर्मचारियों पर की गई अन्य कार्रवाई रद्द किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बसें खरीदने के लिए कर्मचारी वेतन व तीन साल का बोनस देने को तैयार
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार के पास रोडवेज बसें खरीदने के लिए पैसों की कमी है तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी एक माह का वेतन व तीन साल का बोनस देने को भी तैयार हैं, लेकिन विभाग का निजीकरण किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुटता बनाए रखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन ने चलाईं 77 बसें
रोडवेज प्रशासन ने सोमवार को जिले में विभाग की 77 बसें चलाईं। सहकारी समितियों की बसें भी दिन भर विभिन्न रूटों पर चलती रहीं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। वहीं जीएम लेखराज ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।

प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने को तैयार : डीसी
डीसी डॉ एसएस फुलिया ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने दो दिन हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है और पूरी व्यवस्था बनाई हुई है। आवश्यक सेवाएं बहाल रखी जाएंगी और इनसे संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के कर्मचारियों का पूरा ब्योरा लिया जाएगा और पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जैसे आदेश होंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


अशोक तंवर का संदेश लेकर समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी
हड़ताल के 14वें दिन जिला कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का संदेश लेकर कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा एडवोकेट ने डॉ. अशोक तंवर का संदेश कर्मचारियों को सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करती है। कर्मचारियों को विशाल सिंगला, जगबीर जोगनखेड़ा, दीप सैनी, रणधीर सिंह, बलजीत सिंह, मेहर सिंह, निशि गुप्ता, सुरेंद्र फौजी, संतोष पांचाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed