फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई विभाग की वैबसाईट

15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई विभाग की वैबसाईट

Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई विभाग की वैबसाईट
15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई विभाग की वेबसाइट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सरकार ने मैनुअल-ऑफ लाइन राशन कार्ड बनाने पर 15 दिसंबर से रोक लगा दी थी। इसके बाद राशन कार्ड ऑनलाइन ही बनने थे। इस घोषणा के 15 दिन बाद आज तक विभाग की वेबसाइट शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से राशन कार्ड बनाने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं।

शाहाबाद निवासी रमेश कुमार, तिलकराज, तरसेम ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड बनवाने थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि अब राशनकार्ड केवल ऑनलाइन ही बनेंगे। जब दी गई वेबसाइट को चेक किया गया तो पाया कि वेबसाइट ही नहीं खुल रही। उन्होंने कहा कि विभाग घोषणा तो कर देता है, लेकिन तैयारी नहीं होती। इससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जब तक ऑनलाइन राशन कार्ड बनने शुरू नहीं होते, तब तक मैनुअल कार्ड ही बनाए जाएं। विभाग के निरीक्षक गौरव अरोड़ा ने बताया कि विभाग ने ईपीडीएस के नाम से वेबसाइट बनाई है, लेकिन अभी इसका सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सभी राशन कार्ड ऑनलाइन ही बनेंगे। इनमें पीले, गुलाबी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड पहले ही ऑनलाइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed