{"_id":"59da6f704f1c1bc1678b4bbd","slug":"11507487600-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा योजना से मिलेंगी पिहोवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान: सुमेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा योजना से मिलेंगी पिहोवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान: सुमेधा
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिक्रमा योजना से मिलेगी पिहोवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान : सुमेधा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
प्रदेश सरकार की ओर पिहोवा को धार्मिक दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने और विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत 48 कोस के समस्त तीर्थों की जानकारी जुटाई जाएगी। तीर्थों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को पिहोवा का दौरान करेंगे। यह बात डीसी सुमेधा कटारिया ने रविवार को प्रांची तीर्थ का दौरा करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से पिहोवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार 48 कोस तीर्थ भ्रमण परिक्रमा योजना को लेकर काम कर रही है। इसके तहत 48 कोस के समस्त तीर्थों की जानकारी जुटाई जाएगी और एक परिक्रमा तैयार की जाएगी। इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिहोवा क्षेत्र के कई तीर्थों का दौरा भी करेंगे। इस दौरान डीसी ने सरस्वती में बहते जल की परियोजना का भी जायजा लिया। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, युधिष्ठर बहल, अशोक सिंगला, गुरनाम मलिक, सतीश सिंगला, सुशांत भारती, सचिन मित्तल, रिंकू थाना, विकल चौबे, बलवीर गुर्जर सहित अधिकारी मौजूद रहे।