{"_id":"595bdaca4f1c1bf5078b467c","slug":"111499192010-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी बस में ठसाठस बच्चे ठूंसे तो किसी में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी बस में ठसाठस बच्चे ठूंसे तो किसी में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
किसी बस में मासूम बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा तो किसी में फर्स्ट एड किट तक नहीं। किसी बस पर नेम प्लेट नहीं तो कोई बस चालक मनमर्जी स्पीड से दौड़ा रहा। यह स्थिति विभिन्न निजी स्कूलों की बसों में देखने को मिली। जिसे देख पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। प्रशासन द्वारा बार-बार नियमों की पालना के निर्देश दिए जाने व कई बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद निजी स्कूलों की यह मनमानी धड़ल्ले से जारी है। जिसका खुलासा गर्मी की करीब एक माह की छुट्टियों के बाद शुरू हुए स्कूलों के पहले दो दिन ही पुलिस द्वार चलाए गए जांच अभियान के दौरान हुआ। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि अनेक स्कूल अपने वाहनों में बच्चों को लाने व ले जाने की आड़ में उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल खुलने के पहले दिन से ही पुलिस ने जांच अभियान चलाया जो मंगलवार को भी जारी रहा। जहां करीब आधा दर्जन स्कूली बसों के चालान पहले दिन नियमों की अवहेलना पर किए गए तो वहीं मंगलवार को भी एक दर्जन ऐसी ही बसें सड़कों पर दौड़ती हुई मिली।
--------------------------
नामी स्कूलों की बसें भी कर रही नियमों की अवहेलना
यातायात नियमों की अवहेलना करने में ग्रामीण क्षेत्रों के ही नहीं बल्कि शहर में ही स्थित अनेक नामी निजी स्कूलों की बसें भी शामिल है। वर्तमान सत्र शुरू होते ही बाल संरक्षण आयोग ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी कि तो जिला प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को नियमों की पालना के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग की ओर से भी अनेकों निजी स्कूलों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया था, इसके बावजूद हालात नहीं सुधर पा रहे है।
----------------------------
स्कूली बच्चों को ले जा रहे 4 ऑटो व एक मैक्सी कैब काबू
ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंगलवार को सेक्टर दो में पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल के समीप स्कूल खुलने के समय जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अवहेलना कर रही स्कूल बसों के अलावा 4 ऑटो व एक मैक्सी कैब भी काबू की गई, जिनमें स्कूलों के बच्चे सवार थे। इनके पास स्कूली बच्चों को ले जाने की अनुमति भी नहीं थी। पुलिस ने मौके पर ही सभी बसों व अन्य वाहनों के चालान किए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने दिन के समय जीटी रोड पर भी वाहनों की जांच की, जिस दौरान दो गाड़ियां ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई काबू की गई।
विज्ञापन
---------------------
महिला पुलिस ने भी काटे दर्जनों के चालान
यातायात नियमों की अवहेलना पर महिला पुलिस भी सख्त रही। सेक्टर 17, रेलवे रोड सहित कई जगहों पर दर्जनों दोपहिया वाहन काबू किए और चालान किए। इन वाहनों को युवतियां चला रही थी।
------------------------------
20 दिन चलाया जाएगा जांच अभियान : देवेंद्र
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने स्कूल बसों की जांच शुरू की थी और यह अभियान 20 दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बार-बार निर्देशों के बावजूद भी निजी स्कूल प्रबंधन मनमानी कर रहे है, लेकिन अब बख्शा नहीं जाएगा।