फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दूसरे दिन भी धर्मनगरी सहित आस-पास के क्षेत्र में भी हुई बारिश

दूसरे दिन भी धर्मनगरी सहित आस-पास के क्षेत्र में भी हुई बारिश

Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धर्मनगरी सहित आस-पास के क्षेत्र में भी हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बारिश हुई तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा तो किसानों के चेहरे भी खिले रहे। हालांकि दूसरे दिन सुबह के समय ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दिन भर बारिश होने जैसा बना रहा तो किसानों की उम्मीदें और भी बढ़ गई।
बता दें कि रविवार को करीब 40 एमएम बारिश हुई थी, जिससे भी किसानों को बड़ी राहत मिल पाई थी तो लोगों को गर्मी से भी निजात मिली। वहीं लगातार दूसरे दिन भी मौसम सुहाना बना रहा तो वहीं किसानों को और भी बारिश होने की उम्मीद है वहीं मौसम विशेषज्ञ भी और बारिश होने की संभावना जता रहे है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान है तो वहीं चारे की फसलें भी इससे लहलहा उठेंगी। उधर किसान धर्मवीर, ज्ञानी राम, महेंद्र आदि का कहना है कि अभी बारिश कुछ ही क्षेत्रों में हुई है और वह भी जरूरत के अनुसार नहीं हो पाई है। धान लगाए जाने के बाद इस माह अब तक बारिश न के बराबर ही रही है।
विज्ञापन

--------------------------
झांसा में अधिक बारिश से गलियों में भरा पानी
इस्माईलाबाद। कस्बा व क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन भर बादल रहने से तापमान में खासी गिरावट आई। किसानों ने कहा कि इस समय धान की फसल को बरसात की बहुुत अधिक आवश्यकता थी। हल्की बूंदाबांदी से ही धान की फसल को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश से ही धान की फसल में आई पत्ता लपेट बीमारी दूर हो जाएगी। वहीं गांव झांसा में अधिक बारिश से आमजन जीवन अस्तव्यस्त रहा। गांव की गलियों व सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed