फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्लान 2031 के तहत होगा अब पिहोवा और शाहाबाद क्षेत्र का विकास

प्लान 2031 के तहत होगा अब पिहोवा और शाहाबाद क्षेत्र का विकास

Tue, 11 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्लान 2031 के तहत होगा अब पिहोवा और शाहाबाद क्षेत्र का विकास
फोटो 3
विज्ञापन


पिहोवा में 6 और शाहाबाद में बनेंगे 7 रिहायशी सेक्टर
प्लान 2031 के तहत विकसित किया जाएगा, एडीसी ने ली जिप व कमेटी सदस्यों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पिहोवा और शाहाबाद शहर का अब प्लान 2031 के अनुसार विकास होगा। इसके तहत पिहोवा में 6 और शाहाबाद में 7 रिहायशी सेक्टर बनाए जाएंगे। पिहोवा शहर के विकास के लिए पहली बार यह प्लान तैयार किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने दी। वे मंगलवार को लघु सचिवालय में डीटीपी, जिला परिषद सदस्यों व कमेटी के सदस्यों की एक संयुक्त बैठक ले रहे थे।
इससे पहले डीटीपी एसके पूनिया ने पिहोवा और शाहाबाद क्षेत्र के विकास के लिए विकास प्लान 2031 एडी का प्रारूप रखा और इसके बारे में जानकारी दी। एडीसी ने कहा कि पहली बार पिहोवा शहर के आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्लान 2031 तैयार किया गया है। पिहोवा शहर वर्ष 1985 व 2007 में नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया और अब विकास प्लान 2031 एडी डीडीपीओ कार्यालय की ओर से पंजाब अनुसूचित सड़क और नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम विकास निवर्धन 1963 की धारा 5 की उपधारा 4 तथा हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 203 की उपधारा 2 के तहत तैयार किया गया है। इस प्लान को पिहोवा में 1 लाख 10 हजार प्रस्तावित जनसंख्या के अनुसार तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिहोवा में नए प्लान के अनुसार रिहायशी सेक्टर 1, 2, 3, 4ए, 9 व 10 प्रस्तावित होंगे। प्रत्येक आवासीय सेक्टर को सघनता के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पिहोवा में वाणिज्यिक उद्देश्य को लिया 62 हेक्टेयर भूमि का क्षेत्र आरक्षित किया गया और सेक्टर 4, 7, 12 में वाणिज्यक क्रिया कलापों के लिए प्रस्तावित किया गया है। इतना ही नहीं कृषि आधारित उद्योगों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 8 में 71 हेक्टेयर क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित किए गए है। परिवहन तथा संचार क्षेत्र के अधीन सेक्टर 6 में 21 हेक्टेयर क्षेत्र का चिह्नित किया गया है। जल उपयोगिताओं के लिए 24 हेक्टेयर क्षेत्र चिह्नित किया गया है। इसमें सीवेज, ठोस कचरा प्रबंधन और बिजली घर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिहोवा में ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, संस्थागत, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 37 हेक्टेयर का क्षेत्र सेक्टर 5 व 12 में प्रस्तावित किया गया है। पिहोवा शहर में कई धार्मिक स्थान होने के कारण सेक्टर 2ए व 11 में खुले स्थानों पार्क व स्पोर्ट्स ग्राउंड के लिए 61 हेक्टेयर क्षेत्र आरक्षित किया गया है। इसके अलावा प्लान के अनुसार 5 एकड़ में अस्पताल, 10 एकड़ में कॉलेज, 2 एकड़ में फायर स्टेशन, 2 एकड़ में पुलिस स्टेशन, डेयरी साइट, कचरा प्रबंधन, वाटर सप्लाई आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीटीपी एसके पूनिया, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, सुरेंद्र माजरी, लाडवा नपा की चेयरमैन साक्षी खुराना, रामकिशन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लाडवा को विकसित करने के लिए भी जल्द तैयार होगा प्लान
पिहोवा, शाहाबाद के विकास के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार होने पर नगर पालिका लाडवा की चेयरमैन साक्षी खुराना ने भी बैठक में मास्टर प्लान तैयार करवाने की बात रखी। इस विषय पर एडीसी धर्मवीर सिंह ने डीटीपी एसके पूनिया से चर्चा करने के बाद कहा कि लाडवा शहर का विकास करने के लिए शीघ्र ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।



385 हेक्टेयर भूमि आरक्षित
एडीसी के मुताबिक शाहाबाद शहर के विकास के लिए प्लान 2025 तैयार किया गया था, लेकिन अब शहर का विकास प्लान 2031 एडी के अनुसार किया जाएगा। इस शहर को वर्ष 1970 व 2009 तक समय-समय पर नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया और अब इस शहर को प्रस्तावित जनसंख्या 1 लाख 46 हजार के अनुसार प्लान 2031 तैयार किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार विद्यमान शहर के अतिरिक्त 385 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। इस प्लान के अनुसार रिहायसी सेक्टर 1, 5, 6, 9, 10, 13 व 14 प्रस्तावित किए गए है। वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए 103 हेक्टेयर भूमि का क्षेत्र आरक्षित किया गया है। सिटी सेंटर परचून व व्यापार, थोक व्यापार कार्यालयों व बैंकों के लिए सेक्टर 3, 9, 12 व 14 में प्रस्तावित किया गया है। कृषि आधारित उद्योगों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 के साथ औद्योगिक गतिविधियों को उन्नत करने के लिए औद्योगिक संपदा के सेक्टर 3, 7, 8 व 11 प्रस्तावित किए गए हैं। एडीसी ने बताया कि परिवहन और संचार क्षेत्र के अधीन सेक्टर 4 व 11 में 56 हेक्टेयर क्षेत्र चयनित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सेक्टर 1 में बिजली घर की बढ़ोतरी की योजना है। जन उपयोगिताओं के लिए सेक्टर 12 में पर्याप्त स्थान रखा गया है। इसके अतिरिक्त ठोस कचरा प्रबंधन के लिए गांव त्यौड़ा और गांव ढोला माजरा में 7 हेक्टेयर संयुक्त भूमि का क्षेत्र चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, संस्थागत, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 44 हेक्टेयर का क्षेत्र सेक्टर 2 व 10 में प्रस्तावित है। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल के लिए 1 एकड़, वृद्धाश्रम के लिए 1 एकड़ भूमि सेक्टर 10 में प्रस्तावित की गई है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और 60 मीटर चौड़ी प्रतिबंधित पट्टी प्रस्तावित है। सेक्टर 11 पार्ट में 16 हेक्टेयर भूमि पर टाउन पार्क, सेक्टर 14 पार्ट में 48 हेक्टेयर क्षेत्र स्पोर्ट्स ग्राउंड, पार्क व अन्य मनोरंजनात्मक उपयोग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा सेक्टर 2 भाग में विशेष अंचल परियोजन के लिए 16 हेक्टेयर का क्षेत्र आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्लान के अनुसार सेक्टर 11 स्टेडियम व टाउन पार्क, सेक्टर 14 में स्लाटर हाउस प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed