फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सवारियों को लेकर ऑटो चालक व ई- रिक् शा चालकों में विवाद

सवारियों को लेकर ऑटो चालक व ई- रिक् शा चालकों में विवाद

Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सवारियों को लेकर ऑटो चालक व ई- रिक् शा चालकों में विवाद
कुरुक्षेत्र। सवारियों को लेकर आटो रिक्शा चालक और ई-रिक्शा चालक फिर भिड़ गए है। इसके चलते ई-रिक्शा चालक अपना रोष प्रकट करने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने आरोपी आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व सवारियां बैठाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। रोष जता रहे ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन प्रधान रणजीत तिवारी, गुलाब सिंह, सूबे सिंह, रामकुमार, शीशपाल, भीमा, महेंद्रपाल, पूर्ण सिंह, ईश्वर सिंह, सहदेव, विजय कुमार, सुभाष, रामकुमार सहित अन्य ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिपली से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच वे अपनी ई-रिक्शा चलाते हैं, लेकिन ऑटो रिक्शा चालक अपनी मनमानी करते है और इन्हें नये बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, बिरला मंदिर समेत कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दूसरे व तीसरे गेट से भी सवारी नहीं उठाने देते। इसके बावजूद वे सवारी उठाते भी है तो ऑटो चालक उनके साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट और गाली-गलौच भी करते हैं। वहीं ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र को ग्रीन एरिया घोषित करने के कारण वहां ऑटो रिक्शा जाने पर प्रतिबंध है। वीरवार को भी जब एक आटो चालक ब्रह्मसरोवर पर सवारी लेकर आया तो उसने भी एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की, इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत दी है। इससे पहले भी कई बार आटो चालक उनके साथ मारपीट कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ई-रिक्शा चालक भयभीत है। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि इन हालात में उन्हें आर्थिक क्षति भुगतने के साथ अपने परिवारों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले आटो रिक्शा पर नहीं होती कार्रवाई
प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया है कि एक ओर सरकार का पर्यावरण बचाओ अभियान और शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अभियान जारी है और धर्मनगरी में ई-रिक्शा चलाने की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए नेता और अधिकारी दावे करते हैं, लेकिन रोजाना नियमों की धज्जियां उड़ा कर वातावरण को प्रदूषित करने वाले आटो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने के नाम पर पुलिस-प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की चेतावनी का नहीं है असर
पुलिस-प्रशासन की ओर से आटो रिक्शा चालकों को नियमों की पालना करने के लिए कई बार चेताया जा चुका है। हद की बात ये है कि पिछले वर्षों में कई लोगों की जान से खेलने के अलावा मनमानी करने वाले आटो रिक्शा चालकों की धींगामुश्ती जारी है। आटो रिक्शा में छह सवारी की जगह 9 से 10 सवारी ठूंस ठूंस कर भरी जाती है। इसकी वजह से पिछले वर्षों में कई लोगों की मौत और अनेक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं अधिकांश आटो रिक्शा बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
डीसी सुमेधा कटारिया ने ई-रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मारपीट करने वाले आरोपी ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की मनमानी को चलने नहीं देगा। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed