फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 thousand crore liters of water recharged from Bohli's reservoirs: Dhumman

बोहली के जलाशयों से 10 हजार करोड़ लीटर पानी हुआ रिचार्ज : धुम्मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
10 thousand crore liters of water recharged from Bohli's reservoirs: Dhumman
कुरुक्षेत्र। बोहली के जलाशयों का निरीक्षण करते हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ध
कुरुक्षेत्र। बोहली के जलाशयों से 10 हजार करोड़ लीटर पानी रिचार्ज हुआ है। इस पानी के रिचार्ज से भूजल स्तर में काफी सुधार हुआ है। इस सीजन में सरस्वती नदी के कारण पूरा इलाका बाढ़ के पानी से बचा है। इससे राज्य सरकार की सरस्वती योजना काफी कामयाब साबित हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने यह दावा किया। वे शनिवार को गांव बोहली का दौरा करने के बाद ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर सहित अन्य अधिकारियों ने बोहली के जलाशयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया है। यहां पर लोगों ने फीडबैक दिया कि सरस्वती के पानी से जलाशय में पानी आने से भू-जल में काफी सुधार आया है और अब ट्यूबवेल में ओर पाइप लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और पानी भी काफी ज्यादा आ रहा है। इससे सरकार की योजना काफी कामयाब साबित हुई है। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सीजन में पहली बरसात के मारकंडा व पहाड़ी पानी से सरस्वती में क्षमता से बहुत ज्यादा पानी आया था। इस पानी को सरस्वती नदी ने अपने अंदर समाहित करने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के कारण बरसाती पानी की निकासी संभव हो सकी है और शहर को पानी से बचाने का काम किया है। सरस्वती नदी के किनारों पर जलाशय बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है। इस योजना के कारण कई गांवों में जलाशय बनाने का काम किया है। इसी योजना के तहत गांव बोहली में जलाशय बनाए गए। इस सीजन में बरसात का काफी पानी इन जलाशयों में आया। एक अनुमान के अनुसार इस गांव जलाशयों में लगभग 10 हजार करोड़ लीटर पानी पहुंचा और यह पानी जलाशयों के कारण रिचार्ज हो पाया है। इससे लाडवा व आसपास के क्षेत्र में डार्क जोन की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस मौके पर सरपंच सुनील मेहरा, मास्टर सत प्रकाश, ईश्वर कौशिक, प्रदीप कुंद्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed