{"_id":"cc07b78db4f6c01984a7a5bb1d4ab34e","slug":"ku-will-host-national-youth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू करेगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू करेगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में केयू युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से अक्तूबर में होने वाले जोनल युवा समारोहों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में विभाग के निदेशक अनूप लाठर ने बताया कि इस बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव की मेजबानी भी केयू को मिली है। यह हरियाणा के लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
इससे पहले दो बार सन 1993-94 और 2005-06 में राष्ट्रीय महोत्सव की मेजबानी के साथ साथ 2003-04 व 2009-10 में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा समारोहों की मेजबानी कर चुका है।
उन्होंने बताया कि केयू बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद देश का दूसरा विश्वविद्यालय है जो तीसरी बार इस राष्ट्रीय मोहत्सव की मेजबानी कर रहा है। इसके साथ ही अनूप लाठर ने कुवि के जोनल युवा समारोहों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी 6 जोन के लिए भी स्थान व तिथियां निश्चित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों को इनकी जानकारी भेजी जा रही है। उन्होेंने विस्तार से बताया कि 9 से 11 अक्तूबर तक अंबाला जोन का युवा समारोह राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा में होगा। 14 से 16 अक्तूबर तक करनाल जोन का युवा समारोह पानीपत के एसडी कॉलेज में होगा।
इसी कड़ी में 16 से 18 अक्तूबर तक हिसार जोन का युवा समारोह राजकीय महाविद्यालय, हिसार में होगा। यमुनानगर जोन का युवा समारोह जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में 19 से 21 अक्तूबर तक होगा और प्रोफेशनल जोन का युवा समारोह 22 से 24 अक्तूबर तक होगा।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जोन का युवा समारोह भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होगा। अनूप लाठर ने बताया कि रत्नावली की तिथियों के देखते हुए यह ख्याल रखा गया है कि 27 अक्तूबर से पहले पहले सभी क्षेत्रीय युवा समारोहों का समापन हो सके ताकि प्रतिभागी पूरी तैयारी के साथ रत्नावली में भाग ले सकें।