फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kidnapped girl recovered with kidnapper

अपहरणकर्ता से शादी रचा बोली युवती, घर वालों से जान को खतरा

Thu, 17 Oct 2013 09:13 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
kidnapped girl recovered with kidnapper
अपहृत युवती को धारुहेड़ा पुलिस ने शिकायतकर्त्ता से मिली जानकारी पर दिल्ली दरवाजा अलवर से अपहरणकर्त्ता के साथ बरामद कर लिया है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान देकर युवक से शादी करने की बात कही और अपने परिवार से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन


युवती के दादा ने बुधवार को युवती का अपहरण करने के आरोप में गांव के एक युवक के खिलाफ धारुहेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया था। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस युवती को नारी निकेतन लेकर गई है।
विज्ञापन



युवती के दादा ने धारुहेड़ा पुलिस थाने में गांव के युवक संदीप पर मंगलवार रात को उसकी पोती का अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने वीरवार को अलवर में रह रही अपहरणकर्त्ता की बहन के घर से युवती को युवक के साथ बरामद कर लिया है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी और उससे शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए करनाल नारी निकेतन भेजने का मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस युवती को नारी निकेतन लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed