फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth swallowing poison in doubtful condition

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth swallowing poison in doubtful condition
विकास नगर में एक 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। सेक्टर-32,33 थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार विकास नगर निवासी 23 वर्षीय महबूब का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह काफी समय से केरल में था वहां वह नौकरी कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह घर वापस आया। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। ऐसे में शनिवार देर शाम महबूब ने अपने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता अयूब खान ने आरोप लगाए कि उसके बेटे ने अपनी पत्नी से चले रहे विवाद के चलते अपनी जान दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की भी अभी जांच की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed