फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth's enthusiasm in sailing will be seen in the Western Yamuna Canal

12. लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में दिखेगा नौकायन में युवाओं का जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth's enthusiasm in sailing will be seen in the Western Yamuna Canal
करनाल। एसवाईएल नहर की तरह अब पश्चिमी यमुना नहर में भी नौकायन का अभ्यास करते युवाओं का जोश दिखेगा। इसके लिए नहर में कर्ण लेक के नजदीक केंद्र शुरू किया जाएगा। सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला ने बताया इसके लिए अधिकारियों से चर्चा हो गई है।
विज्ञापन

एसवाईएल नहर में नौकायन के अभ्यास को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। मंगलवार को नहर में दोबारा गुरु गोरक्षनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से केंद्र शुरू किया गया है। जिसका उद्घाटन सीएम प्रतिनिधि संजय बठला ने किया। विवाद के चलते कोरोना काल से पहले ही यहां केंद्र बंद होने से अभ्यास रुक गया था। जिसे शुरू करने की मांग को लेकर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके प्रतिनिधि संजय बठला के माध्यम से मांग पत्र दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे खिलाड़ियों के साथ सीएम प्रतिनिधि ने भी नौकायन में हाथ आजमाया। क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमत्री मनोहर लाल की ओर से सभी खिलाड़ियों को दिए गए संदेश की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्याम सिंह, हरपाल कलामपुरा, राज मदान, विरेंद्र सिंह, जगमाल, नौकायन के कोच प्रवीण कुमार, हॉकी कोच प्रवीण पहलवान और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed