फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth died under suspicious circumstances due to drowning in the pond

Karnal News: कोरोना के नौ नए केस मिले, नौ मरीज हुए ठीक

Sat, 08 Apr 2023 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Apr 2023 03:45 AM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances due to drowning in the pond
करनाल। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है। पिछले तीन दिन में लगातार कोरोना 32 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें शुक्रवार को मिले नौ नए केस शामिल हैं। हालांकि इस दौरान नौ केस ठीक भी हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 10,80,332 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से अब तक 49,982 पॉजिटिव केस मिले थे, इनमें से 49,331 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब कोरोना वायरस के 50 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की कि जिन स्थानों पर 100 या इससे अधिक लोग एकत्रित होते है तो वहां पर मास्क अवश्य लगाएं। इस दौरान वे कोविड गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने जिले के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट व आईएमए के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ का भी नियमित रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट अवश्य करवाए और कोविड से संबंधित आंकड़ों को नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में बारिश के कारण डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों को इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने अधिकारियों संग की मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने शुक्रवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए 10 और 11 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल के प्रभारियों को आदेश दिए कि यदि कोई कोविड के लक्षणों से संबंधित मरीज आता है तो उसका कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। कोविड टेस्टिंग को बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, डाॅक्टर, स्टाफ नर्स, एंबुलेंस, टेस्टिंग किट, दवाइयां व उपकरणों आदि से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संस्थाओं को मॉक ड्रिल संबंधित एक प्रोफार्मा भरने और उसे पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed