फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, young boy beaten till death

कोरोना के चलते इटली नहीं गया, फिर भी यमराज ले गए उसे, लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 15 Mar 2020 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus, young boy beaten till death
पीट-पीटकर ली जान
एक युवक कोरोना के चलते इटली नहीं जा पाया, लेकिन फिर भी उसे मौत आ गई। कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर उसी हत्या कर दी। मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। तरावड़ी के गांव रमाणा रमाणी में बाइक पर सवार होकर मां को दवा दिलाने गये इकलौते बेटे की गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान युवक की मां भी चोटिल हो गई। दोपहर तक मृतक युवक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। गिरफ्तारी नहीं होने तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन ने परिजनों को समझाया तो दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी ओर वारदात के बाद आरोपी पक्ष ने युवक के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में अंजाम दी गई वारदात

रमाणा रमाणी निवासी मृतक के दादा कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया कि उसका 19 वर्षीय पोता अस्पी की करीब डेढ़ साल पहले आरोपी बलकार, बलकार के बेटे कुलविंद्र, करनैल और करनैल के बेटे गुरकृत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस दौरान पंचायती समझौता भी हो गया था।

13 मार्च की शाम को उसका पोता अस्पी अपनी मां हरविंद्र कौर को दवा दिलाने के लिये बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इसी दौरान गांव के बस अड्डे पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों व लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान युवक की मां ने बचाने की कोशिश की तो वह भी चोटिल हो गई।

सूचना मिलने पर वे सभी मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को नीलोखेड़ी अस्पताल लेकर गये। वहां पोते अस्पी को डॉक्टरों ने गंभीर चोट लगने पर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान करनाल के प्राइवेट अस्पताल में 14 मार्च सुबह पोते ने दम तोड़ दिया।

कोरोना के कारण नहीं जा पाया था इटली

दादा कुलवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा लखविंद्र सिंह किसान है और उसका इकलौता बेटा अस्पी था। एक बेटी गगनकौर है। पोती गगनकौर इटली गई हुई है तो उसका पोता भी इटली जाने की तैयारी कर रहा था। वह 12वीं कक्षा पास है, लेकिन आरोपियों ने उसके सपनों को ही तोड़ दिया। फिलहाल इटली में भी कोरोना फैलने के कारण उसे कुछ दिन के लिए इटली जाने के इरादे को टाल रखा था।

गांव रमणा रमाणी निवासी 19 वर्षीय युवक अस्पी की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमें छापा मारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामला आपसी रंजिश का है या फिर कुछ और ये जांच के बाद ही बताया जा सकता है।
- सचिन कुमार, थाना प्रभारी, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed