{"_id":"691a33ac916c6d006a0c0fda","slug":"your-style-is-amazing-unique-seth-of-all-seths-baba-shyam-karnal-news-c-18-knl1008-782037-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गजब थारे ठाठ निराले सेठों के सेठ बाबा श्याम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गजब थारे ठाठ निराले सेठों के सेठ बाबा श्याम...
विज्ञापन
.श्याम बाबा के सर्कीतन में झुमते श्याम प्रेमी। संस्था
करनाल। सेक्टर-16 स्थित हुडा मैदान में रविवार को श्री श्याम युवा मंडल की ओर से श्री बालाजी व श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचे। महोत्सव में चंडीगढ़ से बिन्नी भैया, भीलवाड़ा से आकृति मिश्रा व बरेली से अंजलि द्विवेदी ने बालाजी व श्याम बाबा का गुणगान किया। गजब मेरे खाटू वाले, गजब थारे ठाठ निराले सेठों के सेठ बाबा श्याम... भजन पर पंडाल भावविभोर होकर झूम उठा।
मंडल की ओर से व्यवस्थित श्याम रसोई में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। आकृति मिश्रा ने ‘जब शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे’ सुनाया। क्या दूं तुझे क्या है मेरा जो कुछ मेरा सब है तेरा... के साथ श्याम बाबा के जयकारे लगाए जाते रहे। अंजलि द्विवेदी ने सनातन धर्म की जय के जयकारे लगवाए। सेठों का तू सेठ कहाता श्याम ये खाटू वाला इसके दर पर खुल जाता बंद किस्मत का ताला... भजन गाया। आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
56 भोग और फलों का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर मनीष तनेजा, विशाल भुटानी, मनोज गोयल, दीपक गर्ग, निखिल बंसल, आशीष जैन, अनिल मित्तल, शिवम कौशिक, गौरव खुराना, रजत अग्रवाल व राघव भुटानी आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।