फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young player Saurabh shines in football

Karnal News: युवा खिलाड़ी सौरभ ने फुटबॉल में चमकाया नाम

Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Young player Saurabh shines in football
ट्रॉफी व चेक के साथ सौरभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आईजी स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र सौरभ (अंडर-19 वर्ग) फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहा है। हाल ही में उसने हरियाणा यूथ लीग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सौरभ की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं। वह तीन बार एसजीएफआई के माध्यम से राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। इसके अलावा सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन


वह पुलिस लाइन स्थित फुटबॉल नर्सरी में नियमित अभ्यास करता है और अनुशासन व कड़ी मेहनत के बल पर अपने खेल को निरंतर निखार रहा है। सौरभ का कहना है कि उसका सपना भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उसकी इस उपलब्धि से स्कूल सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है और युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed