फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young farmers traveled towards Singhu border, Karnal

युवा किसानों का सिंघू बॉर्डर की तरफ कूच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Young farmers traveled towards Singhu border, Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने फिर सिंधू बार्डर की ओर रुख कर लिया है। गेहूं कटाई के बाद किसानों की आंदोलन में संख्या बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बुधवार को किसानों के काफिले दिल्ली की ओर बढ़ते रहे। ये किसान अंबाला की ओर से आए थे। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने करनाल से गुजरते वक्त किसानों के जत्थे का स्वागत किया।
अंबाला के गांव दुराली के युवा किसान नेता हरप्रीत सिंह दुराली के नेतृत्व में जा रहे इस जत्थे में कुरुक्षेत्र के युवा किसान भी थे। रतन मान ने कहा कभी भी युवाओं की भागीदारी बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। किसान आंदोलन के सफल होने तक इसी प्रकार युवाओं का जोश बदस्तूर बना रहना चाहिए। जब तक केंद्र सरकार तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद् नहीं करती तथा समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी का बाध्यकारी कानून नहीं बनाती, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान रुकने वाले नहीं हैं। किसान आंदोलन कड़ी परीक्षा से गुजर चुका है। अब किसानों की ही जीत होगी। किसानों के हौसले बुलंद हैं। यदि किसानों की मांगाें को जल्द नहीं माना तो केंद्र सरकार कभी अस्थिर हो सकती है। हरप्रीत दुराली ने कहा कि युवा किसानों का दिल्ली कूच जारी रहेगा। यह जत्था सिंघू व गाजीपुर बार्डर पर जाएगा। इस मौके पर जिला संरक्षक महताब सिंह कादियान, किसान नेता कृष्ण जागलान, हरपाल सिंह धन्योड़ा, नवनीत शाहपुर, मोंटी शाहबाद, युद्धबीर सिंह, हरमन सिंह व अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed