फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You can visit NDRI by taking token, entry of dogs is prohibited

Karnal News: टोकन लेकर कर सकेंगे एनडीआरआई में सैर, कुत्तों का प्रवेश वर्जित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
You can visit NDRI by taking token, entry of dogs is prohibited
करनाल। कोरोना काल से आमजन की सैर के लिए बंद एनडीआरआई के द्वार शुक्रवार को चार साल बाद खुले। अब लोगों को यहां पर सैर करने के लिए टोकन लेना होगा। इसके साथ ही कुत्तों को घुमाना वर्जित रहेगा। सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय विधायक के लंबे संघर्ष के बाद संस्थान ने कई नियम निर्धारित करते हुए अब द्वार खोले हैं।
विज्ञापन


पहले दिन शहर की जनता ने उत्साह के साथ पहुंचते हुए सुबह छह बजे सैर की। पहले दिन सैर के लिए करनाल के विधायक जगमोहन आनंद भी पहुंचे। आमजन ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हीं की बदौलत एनडीआरआई के गेट आमजन के लिए खुले हैं।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर रोज सुबह पांच से सात बजे तक और शाम को पांच से 7.30 बजे तक एनडीआरआई के अंदर सैर कर सकेंगे। अब शहरवासी सुबह व शाम को सैर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल वासियों से जुड़ी समस्याओं का हल करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इसके उपरांत उन्होंने आमजन के बीच बैठकर चाय पी। उन्होंने कहा कि करनाल शहर का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। शहर से जुड़े सभी विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा हो रही है, इन कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






परिसर के नियमों का रखें ध्यान : विस अध्यक्ष

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने एनडीआरआई में सैर करने की अनुमति मिलने पर करनाल वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई में सैर अवश्य करें लेकिन उनके परिसर में नियमों का पालन अवश्य करें। सैर के लिए जो भी मार्ग निर्धारित किया गया है, वहीं सैर करें। इसके अतिरिक्त परिसर में न घूमें। एनडीआरआई देश के सर्वोच्च शोध संस्थानों में से एक है, हमें इस परिसर की गरिमा को बनाकर रखना है और संस्थान द्वारा तय नियमों की अनुपालन करते हुए सैर करनी है।



यह नियम किए हैं निर्धारित

- निर्धारित समय में ही एनडीआरआई परिसर में सैर कर सकेंगे।

- सैर के लिए प्रवेश द्वार से टोकन लेना होगा।

- परिसर में पालतू कुत्ते और अन्य जानवरों को घुमाना मना रहेगा।

- कन्या छात्रावास की ओर जाने के लिए मनाही रहेगी।

- सार्वजनिक रूप से लघुशंका आदि पर पाबंदी रहेगी।

- इसके अलावा बीड़ी-सिगरेट पीना और वाहन अंदर ले जाने पर भी मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed