फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers will gather in Karnanagari on 9th

Karnal News: कर्णनगरी में नौ को जुटेंगे कर्मी

Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Workers will gather in Karnanagari on 9th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को छठे दिन केंद्रीय सहकारी बैंक में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वहीं दूसरी ओर करनाल शाखा के समर्थन में शुक्रवार से ही प्रदेश की सभी 745 समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेशभर के सभी जिलों की कम4चारी सोमवार से समर्थन देने के लिए करनाल पहुंचेंगे।

केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक या किसी अन्य अधिकारी की ओर से छठे दिन भी आंदोलनकारी कर्मचारियों से कोई वार्ता नहीं की गई है। करनाल शाखा के कर्मचारी जिला प्रधान जसबीर सिंह की अगुवाई में हड़ताल पर रहे। अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। यहां महाप्रबंधक के खिलाफ कर्मचारियों की ओर से नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


सचिव ऋषिपाल ने बताया कहा कि वीरवार को अधिकारियों को वार्ता का समय दिया था,लेकिन अभी तक उस पर कोई सुध नहीं ली। इसलिए शुक्रवार से पूरे हरियाणा में 745 पैक्स के करीब तीन हजार कर्मचारियों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए काम बंद कर दिया है। शनिवार और रविवार को भी बेमियादी धरना लगातार जारी रहेगा लेकिन सोमवार को प्रदेश के अन्य जिलों के यूनियन पदाधिकारी और सदस्य समर्थन देने के लिए करनाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकवरी का कार्य पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। महाप्रबंधक पिछले पांच दिनों से कार्यालय नहीं आए और फोन भी बंद है। इस पर कर्मचारियों ने आंदोलन को और गति देने की रणनीति तैयार की है। महाप्रबंधक के आदेश पर कोर्ट ने स्टे भी दिया लेकिन महाप्रबंधक ने उसे भी नहीं माना, जो कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। कर्मचारियों को परेशान करने के लिए वेतन कम कर दिया गया। रिटायर्ड कर्मचारियों को बैंक में प्रबंधक लगाने काम नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed