फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women who were out for a walk were hit by a pickup, condition critical

Karnal News: सैर करने गईं महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Women who were out for a walk were hit by a pickup, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। सुबह सैर करने गईं दो महिलाओं को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कैरावली गांव जितेंद्र ने मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वह और उसकी मां मछला देवी व पड़ोस की मंजू देवी सुबह सैर करने के लिए फैजअलिपुर माजरा की तरफ जा रहे थे। उसकी मां व उसकी चाची दोनों आगे चल रही थी वह उनके पीछे चल रहा था। जब वे फैज अलिपुर माजरा चौक के नजदीक पहुंचे तो सामने से एक पिकअप चालक ने उसकी मां व उसकी चाची को टक्कर मार दी और फरार हो गया। पिकअप को अकबरपुर निवासी सतपाल चला रहा था। जिसे वह पहले से ही जानता है। परिजनों की मदद से दोनों को उठाकर करनाल अस्पताल में भर्ती कराया और मरहम पट्टी करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed