फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women troubled by water shortage jammed

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by water shortage jammed
तरावड़ी। कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत से परेशान ईदगाह बस्ती की महिलाओं ने शनिवार को सौंकड़ा पुल पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना के एसएचओ मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिया। साथ ही जब तक स्थायी समाधान नहीं होता तब तक टैंकरों से पानी आपूर्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से ईदगाह बस्ती में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी, हालांकि विभाग द्वारा पानी के टैंकर भेजे जा रहे थे, लेकिन गर्मी होने के कारण पानी के टैंकर लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहे थे। इससे पहले स्थानीय लोग पानी की आपूर्ति को लेकर बार-बार अधिकारियों के दरवाजे पर चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि जिस ट्यूबवेल से ईदगाह बस्ती को पानी की सप्लाई हो रही थी। वह पिछले काफी दिनों से खराब है। लिहाजा विभाग लोगों की मांग को पूरा करने के लिए नपा विभाग से बोरवेल लगाने के लिए जगह की डिमांड कर रहा था, लेकिन नपा विभाग को जगह नहीं दे रहा था। जब लोगों ने देखा कि अधिकारी उनकी बात सुनने वाले नहीं हैं तो महिलाएं बच्चों और बाल्टी समेत सौंकड़ा पुलिया पर पहुंच गई। फिर परेशान महिलाओं ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इधर, जन स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर राजेश मदान ने बताया कि नपा विभाग ने बोरवेल लगाने के लिए जमीन अब उपलब्ध करवाई है, जबकि विभाग पहले से ही पत्र लिखकर जगह मांग रहा था। सोमवार को बोरवेल लगाने का काम शुरू हो जाएगा और मंगलवार को पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed