फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women stole silver anklets from the shop

दुकान से महिलाओं ने चुराई चांदी की पायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women stole silver anklets from the shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वसंत विहार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सामान खरीदने के बहाने 15 जोड़ी चांदी के पायल चोरी कर लिए। आरोपी महिलाएं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

वसंत विहार निवासी रवि सोनी ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी वसंत विहार में गली नंबर दो व तीन के पास जेवर महल रवि ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उसकी दुकान पर पांच नवंबर की सायं चार बजे चार महिलाएं आई और उन्होंने उसे पायल दिखाने को कहा। उसने पायलों के डिब्बे दिखाए। उसी दौरान वह फोन पर बात करने लग गया तभी उन महिलाओं ने डिब्बे से 15 जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली और उसे मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त देखकर पायल पसंद न होने की बात कहकर चली गई। फोन कटने के बाद जब उसने डिब्बे उठाए तो वजन कम लगा। जब डिब्बे चेक किए तो उसमें 15 जोड़ी पायल गायब थी। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो महिलाएं डिब्बे से पायल चोरी करती नजर आईं। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed