फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women need equal rights

Karnal News: महिलाओं को समानता के अधिकार की दरकार

Sat, 26 Aug 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Aug 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
women need equal rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला समानता दिवस 26 अगस्त को मनाया जाएगा। अमर उजाला की ओर से महिला समानता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सेक्टर आठ के श्रीराम मंदिर में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने समानता का अधिकार दिए जाने को लेकर खुलकर अपने विचारों का साझा किया।
महिलाओं का मानना है कि कानून तो बहुत बने हैं लेकिन वास्तव में अभी भी महिलाओं को समानता का अधिकार सही तरीके से प्राप्त नहीं हो पाया है। शिक्षा हो या रोजगार के अवसर, कानूनी अधिकार की बात हो या फिर सामाजिक सुरक्षा के मामले, इन सभी में घरों से लेकर कार्यालयों तक कहीं न कहीं असमानता दिख ही जाती है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव है, जबकि महिलाएं शिक्षा की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

हालांकि पहले से काफी बदलाव आया है और महिलाओं ने घर की दहलीज लांघ कर खुद को साबित किया है। आज महिलाएं सेना में भी खुद को पुरुषों के समान साबित करने में जुटी हैं। महिला समानता दिवस मनाने की शुरुआत तब हुई जब एक देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार तक नहीं था। महिला समानता के अधिकार 26 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1920 के बाद से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराबरी का दर्जा नहीं मिला
आज भी महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा नहीं मिला पाया है, जबकि समानता अधिकार मिले तो वह भविष्य में मुकाम हासिल कर सकती है। घरों से बाहर निकलने में भी पाबंदी है। - सुनीता कथूरिया, सेक्टर आठ
महिलाओं में शिक्षा का अभाव
आज भी गांवों में महिलाओं में शिक्षा का अभाव है। वह पढ़ना चाहती है, मगर परिवार के लोग शादी करा देते है। ससुराल में भी उनको पढ़ने नहीं दिया जाता। - अनु, सेक्टर आठ
समानता का अधिकार मिलना जरूरी
समानता का अधिकार महिलाओं को मिलना बहुत जरूरी है। अगर यह अधिकार मिलेगा तो समाज में महिलाएं खुद की अलग पहचान बना सकती है। - सुनैना मदान, सेक्टर आठ
तमाम पाबंदियां आज भी
पुरुषों की अपेक्षा आज भी महिलाओं को उनका दर्जा नहीं मिल पाता है। ससुराल में जाकर बेटी के पढ़ाई और नौकरी करने के सपने साकार नहीं हो पाते है। महिलाओं के लिए तमाम पाबंदियां आज भी है। - सरोज गुप्ता, सेक्टर आठ

भेदभाव नहीं होना चाहिए
महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अभिभावकों को महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि बेटी के समाज में कुछ अलग करने के सपने भी होते है। - वीना ग्रोवर, सेक्टर आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed