फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women clashed with police personnel, case registered

पुलिस कर्मी से भिड़ी महिलाएं, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women clashed with police personnel, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव संजय नगर में एक महिला प्रत्याशी को बूथ के अंदर जाने से रोकने पर विवाद हो गया। दोनों गुटों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। जिस कारण आधे घंटे तक वोटिंग रुकी रही। घटना में महिला प्रत्याशियों के समर्थकों व पुलिस कर्मी के बीच हाथापाई शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी का कहना है कि उसके साथ राजन के समर्थकों ने हाथापाई। सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को वहां से हटाया।

शनिवार को एसडीएम प्रदीप कुमार, डीएसपी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार हर बूथ का निरीक्षण कर रहे थे। दोपहर बाद क्षेत्र के डेरा संजय में जैसे ही महिला प्रत्याशी चंचल का पति समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर जाने लगा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उसे गेट पर रोकने की कोशिश की। जिसको लेकर पुलिसकर्मी व महिला प्रत्याशी के पति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिससे मतदान रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। महिला प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर जबरन वोट डलवाने का आरोप लगाया। डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि गांव संजय नगर में पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर महिला प्रत्याशी के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed