फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meeting of the Ror community with Sarpanchs in Kurukshetra today.

Karnal News: रोड़ समाज की सरपंचों के साथ कुरुक्षेत्र में बैठक आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Meeting of the Ror community with Sarpanchs in Kurukshetra today.
एडवोकेट जितेन्द्र चोपड़ा प्रेस प्रवक्ता अखिल भारतीय रोड़ महासभा
करनाल। हर्ष-बीरबल एनकाउंटर मामले में रोड़ समाज ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में आपात बैठक बुलाई है। अखिल भारतीय रोड़ महासभा की ओर से बैठक रोड़ भवन में सुबह 10 बजे होगी जिसमें मामले और वर्तमान हालात पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

महासभा के प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र चौपड़ा ने बताया कि बैठक में गठित 101 सदस्यों की कमेटी और प्रदेश के रोड़ समाज के गांवों के सरपंचों को बुलाया गया है, बैठक में अपनी मांगों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि वे अपनी तीनों मांगों पर अडिग हैं लेकिन विधायक जगमोहन आनंद को जो धमकी मिली है, इस मामले में वे और उनका समाज विधायक के साथ है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

प्रवक्ता चौपड़ा का कहना है कि इस समय हालात संवेदनशील हैं। हो सकता है किसी शरारती तत्व ने यह धमकी भरा पत्र लिखा हो, दो समाजों को लड़वाने की साजिश हो। इस मामले में पुलिस कप्तान को जांच करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारा समाज धमकी मामले में विधायक के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed