फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women are liking high neck and biker boots

Karnal News: महिलाओं को पसंद आ रहे हाईनैक और बाइकर्स बूट्स

Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women are liking high neck and biker boots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सर्दी का सीजन शुरू होते ही बाजार में कपड़ों से लेकर जूतों तक में नए फैशन ट्रेंड कर रहे हैं। साथ ही, महिलाओं के फैशन ट्रेंड में हाईनैक व बाइकर्स बूट्स काफी ट्रेंड कर रहा है। शादी के बाद नई दुल्हनें और काॅलेज जाने वाली युवतियां बूट्स को खरीदना पसंद कर रही हैं। इन बूट्स की बाजार में कीमत तीन हजार से शुरु होकर लगभग 30 हजार रुपये तक है।
फुटवियर संचालकों का कहना है कि दो से तीन साल पहले हील वाले बूट्स काफी चलन में थे लेकिन वर्तमान में लॉन्ग बूट्स को महिलाएं पसंद कर रही हैं। इस सर्दी के फैशन में युवतियां कैजुअल, ट्रेंडी और स्टाइलिश लेदर व वेस्टर्न बूट्स को खास पसंद कर रहीं है। इनमें स्टिचिंग पैटर्न, लेदर, ब्लाॅक हील चेन वाले की जगह इलास्टिक वाले बूट्स खरीद रही हैं। इन बूट्स ट्रेंड की खास बात यह है कि यह डेनिम, शाॅर्ट्स, ओवरकोट, लॉन्ग जैकेट, ओवरसाइज शर्ट, स्कर्ट्स और पार्टी वियर आउटफिट्स के साथ आकर्षक लुक देते हैं।
विज्ञापन

-कॉलेज युवतियां बाइकर्स बूट्स कर रही पसंद
दुकानदार रमेश ने बताया कि शादी का सीजन होने के कारण नई दुल्हनें ट्रिप पर जाने व ठंडी जगह पर पहनने के लिए लॉन्ग बूट्स को खरीद रही हैं। कॉलेज युवतियां बाइकर बूट्स को अधिक पसंद कर रही हैं क्योंकि यह बूट्स बिना हिल वाले हाईनैक होते हैं, जो पहनने में आरामदायक व गर्म रहते हैं। बाइकर बूट्स की कीमत बाजार में तीन हजार रुपये से 20 हजार तक उपलब्ध हैं। एंकल बूट्स, शूज स्टाइल, बकल बूट्स और ब्लैक स्माॅल शूज सबसे अधिक ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-आउटफिट्स के साथ मैच करते बूट्स कर रहे ट्रेंड
दुकानदार संदीप ने बताया कि डिजाइनर पेंटेंट बूट्स, स्टिच्ड वर्क बूट्स, इलास्टिक लाइनिंग वाले लॉन्ग बूट्स, साइड जिप और ब्लॉक हील बूट्स इनके स्टाइल के साथ-साथ हल्की ठंड से बचाव भी मिलता है, इसलिए महिलाएं इन्हें फैशन और जरूरत दोनों के लिए ले रही हैं। शादियों के इस पीक सीजन में युवतियों के आउटफिट्स के साथ मैच करते हुए बूट्स भी ट्रेंड में हैं। हैवी वेस्टर्न वियर, स्कर्ट्स और ओवरकोट लुक पर यह एक अलग ही फैशन स्टेटमेंट बना रहे हैं।
---------
-बूट्स के प्रकार
कीमत
बाइकर बूट्स 3000-20,000
एंकल बूट्स 700-5,000
कैजुअल बाइकर बूट्स
5,000 – 8,000
पेंडेंट डिजाइन लॉन्ग बूट्स
7,000 – 12,000
स्टिच्ड डिजाइन बूट्स
10,000 – 18,000
वेस्टर्न स्टाइल हील बूट्स
12,000 – 20,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed