फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman thrown out of house by triple talaq

Karnal News: महिला को घर से निकाल दिया तीन तलाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house by triple talaq
- मुजफ्फरनगर निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर केस
विज्ञापन

- दहेज न देने पर करते थे प्रताड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। जबकि महिला तलाक के खिलाफ है। यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी पति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला ने घरौंडा थाने में केस दर्ज कराया है।
देवीपुर गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह मुस्लिम रिति-रिवाज के अनुसार चिरोली निवासी दिलपुकार के साथ तीन साल पहले हुआ था। निकाह में उसके पिता ने सोने के आभूषण, बाइक सहित लगभग पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष से उसका पति दिल पुकार, ससुर सलीम, सास, प्रवीन, ननद, मेवीस उसके साथ मारपीट करते थे और बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन उसके मायके वाले दहेज देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत की है, लेकिन उसका पति झूठा आश्वासन देकर ले जाता था। बाद में उसका पति गांव बरसत में रहने लगा और वहां पर भी उसके साथ मारपीट करने लगा और तीन तलाक दे दिया। तब उसके सास ससुर मौके पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर मारपीट और दहेज का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नसीब सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed