फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman molested and clothes torn

Karnal News: महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Woman molested and clothes torn
करनाल। सिगनेचर ग्लोबल सिटी करनाल में महिला के साथ छेड़छाड़ और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागपति निवासी एक महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 24 फरवरी की दोपहर वह अपने पति के साथ सिगनेचर ग्लोबल सिटी जा रही थी। वहां प्राॅपर्टी डीलर सुखबीर व लाडी निवासी बसंत विहार की दुकान है। उन्हें देखकर दोनों उनके पास आए और कहने लगे कि यह लड़का कौन है। जिसके साथ तू खड़ी है। उसने कहा कि यह उसका पति है, लेकिन दोनों आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने शुरू कर दिए। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पति उसे छुड़वाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब वह फोन पर बात कर रही थी तो आरोपी लाडी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। उसी दौरान उसकी मां व उसका भाई आ गए। दोनों जब पूछने लगे तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और सुखबीर ने पिस्टल निकालकर उसके भाई की कनपटी पर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed