फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman hanged herself after quarreling with her husband, died

Karnal News: पति से झगड़ा कर महिला ने लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after quarreling with her husband, died
- बुधवार शाम बेटी के घर से नगला फार्म गांव लौटा था दंपती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नगलाफार्म गांव में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पति शौचालय में चला गया था तभी कमरा बंद कर महिला ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मृतक महिला ममता रानी के पति जोगिंदर ने बताया कि जिस समय उसकी पत्नी ने फंदा लगाया वह शौचालय में था। जब वह शौचालय से बाहर निकला और अपने कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उसने दरवाजा खोला तो पत्नी ने फंदा लगाया था। उन्होंने फंदे से शव को उतारा और पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि ममता की वर्ष 2002 में शादी हुई थी। उसके एक लड़का और एक लड़की है। लड़की की शादी उत्तर प्रदेश में हुई है। चार दिन पहले पति पत्नी बेटी के घर गए थे। बुधवार शाम ही दोनों बेटी के घर से नगला फर्मा अपने गांव लौटे थे।
विज्ञापन


गांव नगला फार्म में महिला द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मायका पक्ष ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed