फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies of electrocution while drinking water on tubewell

ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution while drinking water on tubewell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। गांव समानाबाहु में ट्यूबवेल से पानी पीते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इससे पहले महिला को गंभीर हालत में नीलोखेड़ी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव समानाबाहु निवासी 30 वर्षीय महिला लीला सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे घर से खेत में पशुओं का चारा काटने गई थी। चारा काटने के बाद उसे प्यास लगी तो वह ट्यूबवेल पर पानी पीने गई। जैसे ही महिला ने ट्यूबवेल पर हाथ लगाया उसे करंट लग गया और बेहोश होकर ट्यूबवेल के पास गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे मौके से उठाकर नीलोखेड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed