फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies due to snake bite

Karnal News: सांप के डसने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to snake bite
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मूनक गांव में सांप के डसने से सरोज की मौत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन नौ दिन तक चले उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।
तीन जून को वह जब घर के पास उपले व घास उठाने गई थी। तभी एक कोबरा सांप ने उसे काट लिया। परिजनों का आरोप है कि समय रहते बेहतर इलाज या पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
मृतका के भाई सुरेश शर्मा ने बताया कि सरोज गांव में अपने घर के पास उपले और घास इकट्ठा कर रही थी। उसी दौरान उसे बाएं हाथ की एक उंगली पर किसी जीव ने काट लिया। शुरुआत में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने किसी कीड़े के काटने की बात कहकर मामूली इलाज किया। लेकिन कुछ घंटों के बाद उसी स्थान पर एक कोबरा सांप दिखाई दिया, जिसे स्नैक रेस्क्यू टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों को कोबरा के काटने की जानकारी दी फिर भी महिला का सही इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ती देख वे उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां डॉक्टरों ने कोबरा के काटने की पुष्टि की। डॉक्टरों ने इलाज का भरोसा दिया और भर्ती कर लिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि जब सरोज की हालत लगातार बिगड़ रही थी तो उन्होंने डॉक्टरों से पीजीआई रेफर करने की बात कही लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने हर बार भरोसा दिलाया कि उनका इलाज यहीं हो जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed