फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yashvi among the girls and Triman among the boys emerged victorious.

Karnal News: लड़कियों में यशवी, लड़कों में तृीमान ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Yashvi among the girls and Triman among the boys emerged victorious.
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में वृश्चिकासन करता ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। कर्ण स्टेडियम में वीरवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर नौ से लेकर सीनियर वर्ग तक के प्रतिभागियों ने चार अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर नौ से 14 आयु वर्ग की ट्रेडिशनल स्पर्धा में लड़कियों में यशवी प्रथम, तनिषा द्वितीय और निशिका तृतीय रहीं। लड़कों में त्रिमान ने पहला, श्रेयस ने दूसरा और नोवीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों में कृतिका प्रथम, नाइशा द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। लड़कों में वेश्व प्रथम, वंश द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। अंडर 19 से 28 आयु वर्ग में रिया प्रथम, दीपांशी द्वितीय और मनु तृतीय रहीं, जबकि लड़कों में सुमित प्रथम और शाश्वत द्वितीय रहे। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया। आयुष विभाग के योग शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

युगल स्पर्धा
अंडर नौ से 14 आयु वर्ग की लड़कियों के युगल मुकाबले में पूर्व व निशिका की जोड़ी प्रथम रही। नव्या व यशवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के युगल मुकाबले में यशपाल व प्रिंस प्रथम और दक्ष व यश द्वितीय रहे। अंडर 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों के युगल मुकाबले में सिमरन व वंशिका की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। अंत में प्रत्येक आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed