फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads and lanes in five wards to be repaired at a cost of rs 1.43 crore.

Karnal News: 1.43 करोड़ से पांच वार्डों में सड़कें और गलियां होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Roads and lanes in five wards to be repaired at a cost of rs 1.43 crore.
सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायिक परिसर में आकांक्षी शौचालय का ​शिलान्यास करती मेयर रेणु बाला गुप्ता
करनाल। शहर के पांच वार्डों में करीब 1.43 करोड़ रुपये की लागत से छह बड़े विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं, जिनसे सड़क, पार्किंग, शौचालय और गलियों जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। वीरवार को विधायक जगमोहन आनंद और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा, स्वच्छता सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाना है। महापौर ने कहा कि निगम हर वार्ड तक समान रूप से विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और किसी भी कमी की सूचना निगम को देने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद संजीव मेहता, सुजाता अरोड़ा, संकल्प भंडारी, सुभाष कांबोज और पार्षद अंकित तितोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमुख कार्य
- वार्ड 11 के जिला न्यायिक परिसर में आकांक्षी शौचालय बनेगा। 27.88 लाख रुपये खर्च होंगे और चार माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इससे परिसर में आने वाले लोगों को स्वच्छ सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड 9 की सेक्टर-7 मार्केट स्थल का सुदृढ़ीकरण होगा। 24.59 लाख रुपये की लागत से एक माह में कार्य पूरा होगा, जिससे व्यापारियों व ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- वार्ड 8 के सेक्टर-6 व 14 की साइड बर्म पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। 10.87 लाख रुपये की लागत से तीन माह में कार्य पूरा होगा, जिससे सड़क किनारे की स्थिति सुधरेगी।
- वार्ड 8 के शिव मंदिर के सामने 35.50 लाख रुपये से सेक्टर-6 व 7 के डिवाइडिंग रोड से मुख्य बाजार तक सड़क का पुनर्निर्माण होगा। दो माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे यातायात सुगम होगा।
- वार्ड 5 के अंसल सिटी के पीछे सूरता रोड डेरा के राजस्व रास्ते को इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्का किया जाएगा। 12.96 लाख रुपये की लागत से तीन माह में कार्य पूरा होगा। वर्ष 1997 से बसे क्षेत्र में पहली बार रास्ता पक्का होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

- वार्ड 6 के चांद सराय क्षेत्र में विभिन्न गलियों का सीमेंट कंक्रीट से निर्माण किया जाएगा। 31.95 लाख रुपये की लागत से चार माह में कार्य पूरा होगा, जिससे आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed