फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers forgot to install slabs after cleaning the drains.

Karnal News: नालों की सफाई की पर स्लैब लगाना भूले कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Workers forgot to install slabs after cleaning the drains.
गुरूद्वारा रोड़ पर सरकारी स्कूल के नजदीक नाली के हटें स्लैब। संवाद
तरावड़ी। शहर में नगर पालिका की ओर से करवाई गई नालों की सफाई लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। सफाई कर्मचारी नालों की सफाई के दौरान उन पर रखे स्लैब (ढक्कन) हटा देते हैं लेकिन सफाई के बाद उन्हें दोबारा लगाने की जरूरत नहीं समझी जा रही। इससे शहर में कई स्थानों पर खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के कई इलाकों, विशेषकर स्कूल के आसपास के नालों के स्लैब हटाकर दोबारा नहीं लगाए गए हैं। इस लापरवाही के चलते अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इन खुले नालों में गिर चुके हैं। इतना ही नहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार गाबा, जतिन कुमार, नवीन कुमार, तरूण कुमार, भीमसेन का कहना कि लगभग आठ माह पहले इन नालों को सफाई के लिए स्लैबों को उठाया गया था, लेकिन आजतक वहां स्लैब दोबारा नही रखें गए। कई बार नगर पालिका कर्मचारियों को कहा गया है, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। जहां-जहां स्लैब हटाए गए हैं, उन्हें जल्द ही दोबारा लगवाया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -अजीत कुमार, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed