{"_id":"6775a83ccb3f80be41008d4f","slug":"wish-for-happiness-and-prosperity-by-offering-offerings-in-havan-karnal-news-c-18-knl1008-551431-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हवन में आहुतियां देकर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हवन में आहुतियां देकर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। लक्ष्य जनहित सोसाइटी ने नववर्ष के अवसर पर गोल मार्केट पार्क में हवन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा सामाजिक भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने के लिए मंगलकामनाएं कीं। पंडित नवीन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में श्रद्धालु ईश चोपड़ा, लोकेश सरदाना, सतनाम आहूजा व कपिल से आहुतियां डलवा लोगों को सत्य मार्ग पर चलते हुए कमाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के घर में माता-पिता हैं, उस व्यक्ति का धर्म बनता है कि पहले अपने माता-पिता का सम्मान करें। तभी उनका मंदिर जाना और भगवान की पूजा करना सार्थक होता है। सोसायटी के प्रधान हरविंद्र शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक कार्य के लिए सोसायटी के सदस्य हर समय तत्पर रहते हैं। शहर के सभी तरह के सामाजिक व धार्मिक अनुष्ठानों में जलसेवा और लंगर वितरण सेवा से लेकर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, शिवपुरी में शव की अंत्येष्टि तथा स्वैच्छिक नेत्रदान के लिए चल रही सेवाओं में सोसायटी का प्रत्येक सदस्य पूरे समर्पण भाव से सेवा में जुट जाते हैं।