फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will provide training to new MLAs to know the rules: Harvindra Kalyan

नए विधायकों को नियमों की जानकारी के लिए दिलाएंगे प्रशिक्षण : हरविंद्र कल्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Will provide training to new MLAs to know the rules: Harvindra Kalyan
- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल पहुंचने पर की प्रेसवार्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



करनाल। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि नए, युवा और महिला विधायकों को कानूनों और नियमों की जानकारी दिलाने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। हरियाणा सरकार सभी लंबित परियोजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। सरकार की सभी योजनाएं धरातल तक पहुंचे, लोगों को उनका लाभ मिले, इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ेंगे।



करनाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सभी मुख्यमंत्री व विधायकों का उन्हें निर्विरोध विधानसभा स्पीकर चुनने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को पूरा और पर्याप्त समय अपने क्षेत्र की बात रखने का मिले, इस पर निष्पक्षता से कार्य करूंगा। जो भी नए प्रस्ताव विधानसभा में लाए जाएंगे, उन पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। कोई भी नई सरकार आती है तो व्यवस्थाएं बनाने में कुछ समय तो लगता ही है, लेकिन सरकार ने तेजी के साथ कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस एक विशेष दिन है, उसे धूमधाम से मनाया जाएगा। हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर बेहतर करने का संकल्प लिया जाएगा। पराली जलाने की चुनौती पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, क्योंकि प्रदूषण बढ़ने से जो वातावरणीय नुकसान होता है, उसमें हम सभी रहते हैं। हम सभी ही प्रभावित होते हैं। पराली नहीं जलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed