{"_id":"66fb49fb397ccc9bad037344","slug":"will-provide-free-electricity-water-and-cylinders-will-get-the-meter-hung-outside-manohars-house-chautala-karnal-news-c-18-1-knl1006-488459-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी, सिलिंडर मुफ्त देंगे, मीटर मनोहर के घर के बाहर टंगवा देंगे : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी, सिलिंडर मुफ्त देंगे, मीटर मनोहर के घर के बाहर टंगवा देंगे : चौटाला
विज्ञापन
- असंध में आयोजित बसपा सुप्रीमो की रैली में पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
असंध (करनाल)। असंध सीट से बसपा-इनेलो के प्रत्याशी के समर्थन में अनाज मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल देखे और भाजपा के भी 10 साल देख लिए हैं, दोनों पार्टियों ने ही लोगों से वादाखिलाफी की। हर वर्ग को परेशान किया। न तो किसानों को एमएसपी पर गारंटी का कानून मिला और न ही काला धन वापस आया। किसी के खाते में 15 लाख के स्थान पर एक रुपया भी नहीं आया। जब बसपा-इनेलो की सरकार बनेगी तो बिजली पानी और गैस सिलिंडर तो मुफ्त मिलेगा ही, बिजली मीटर उखड़वाकर, मनोहर लाल के घर के बाहर टंगवा देंगे।
इनेलो नेता चौटाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि काला धन देश में वापस लाएंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, 15 लाख रुपये हर व्यक्ति के खाते में आएंगे, दो करोड़ नौकरियां देंगे लेकिन 10 सालों में कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब बसपा-इनेलो की सरकार बनेगी तो बुजुर्गों को पेंशन 7500 रुपये हर माह मिलेगी, दो लाख नौकरियों की रिक्तियां भरेंगे, हर घर से एक बेटी या बेटे को नौकरी देंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक 21000 रुपये भत्ता देंगे। गैस सिलिंडर मुफ्त और नमक मिर्च के लिए भी पैसे देंगे, गरीबों को 100 गज प्लाॅट, पक्के मकान बनाकर देंगे, पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी।